आज के इस लेख मे हम आपको बतायेगे की Instagram Reels क्या है और Instagram Reels बना कर पैसे कैसे कमाए जाते है?
Blogging और YouTube से कमाई के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Instagram Reels से भी कमाई की जा सकती है यह एक जबरदस्त तरीका बन चुका है, जिससे लोग महीने-महीने में लाखों रुपये तक कमा रहे हैं।
अब जरा इंस्टाग्राम रील्स को आसान भाषा में समझते हैं…
कुछ समय पहले ही में Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Reels का फीचर लॉन्च किया था, और देखते ही देखते यह इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया कि हर दूसरा इंसान इस पर कंटेंट बना रहा है।
लोग ना सिर्फ दूसरों की रील्स देखना पसंद करते हैं, बल्कि अपने पसंद की category में खुद की रील्स बनाना भी खूब पसंद करते हैं—और honestly कहें तो इसका इंटरफ़ेस इतना सिंपल, आकर्षक और मज़ेदार है कि कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर लेता है.
Instagram reels अभी भी High Engaging और high-boost फीचर माना जाता है, इसलिए Instagram खुद भी रील्स को तेजी से promote और viral करता है।
इसका फायदा ये है कि आपकी रील्स बहुत जल्दी ज़्यादा लोगों तक पहुंचती है और आपकी reach काफी बढ़ जाती है।
इसी reach की मदद से आप उन लोगों तक भी पहुँच पाते हैं जो आगे चलकर आपके potential audience या फिर followers बन सकते हैं।
अब चलिए इसे थोड़ा और डिटेल में समझते हैं—
Instagram Reels Kya Hai?

आसान भाषा में कहें तो Instagram Reels, Instagram का दिया हुआ एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप 15 से 60 सेकंड तक की छोटी-छोटी वीडियो आसानी से बना सकते हैं। यह video 9:16 (1080×1920 pixels) मे बनायीं जाती है.
अगर आप Instagram के direct Reels option का इस्तेमाल करते हैं, तो वहां आप सिर्फ 15 सेकंड की ही वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
इसी के साथ आपको कुछ basic editing features भी मिलते हैं—जैसे music add करना, text लिखना, effects लगाना—और फिर आप अपनी reel को अपने दोस्तों और बाकी लोगों के साथ Instagram पर शेयर कर सकते हैं।
आप चाहे तो किसी mobile recording app या कैमरे से 60 सेकंड तक की वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
उसके बाद आप उसे अपने हिसाब से professional तरीके से edit कर सकते हैं—चाहे वह short हो, fun हो, entertaining हो या value देने वाली—और फिर उसे Reels के रूप में Instagram पर upload कर सकते हैं।
आसान शब्दों में कहें तो Instagram Reels का मतलब बस इतना है कि छोटी-छोटी वीडियो बनाना और उन्हें Instagram पर Reels के रूप में पोस्ट करना।
Instagram ने Instagram Reels Feature क्यों Launch किया?
पहले समय मे TikTok का नाम हर किसी की ज़ुबान पर था। India में TikTok पर short entertaining videos बनाना एक ट्रेंड जैसा बन गया था—लोग वीडियो बनाते थे, वायरल होते थे, और काफी बड़ी audience तक पहुँच जाते थे।
जब TikTok बंद हो गया, तो लोगों के बीच short videos बनाने और देखने की आदत वहीँ की वहीँ रही, लेकिन प्लेटफ़ॉर्म की कमी महसूस होने लगी।
इसी खाली जगह को भरने के लिए YouTube ने Shorts लॉन्च किए और Instagram ने Reels लेकर आया।
Instagram Reels उन सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया, जो short videos बनाना, उन्हें शेयर करना और अपनी reach बढ़ाना पसंद करते हैं।
Blogger / Online Business के लिए Instagram Reels बनाने के फायदे
Instagram Reels बनाने के कई फायदे हैं, और इनमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी reach काफी ज्यादा होती है। इसी वजह से आपकी बनाई हुई हर reel ज्यादा लोगों तक पहुँचती है।
- Instagram Reels से आप अपने niche के हिसाब से content create कर सकते हैं।
- Reels बनाने से आपके Instagram account पर followers बहुत तेजी से बढ़ते हैं।
- Popularity और niche के आधार पर आपको sponsored ads भी मिलती हैं।
- Reels को monetize करवाकर आप पैसे कमा सकते हैं।
- Instagram Reels से आप जल्दी online success पा सकते हैं।
- Reels के जरिए आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट और online business को आसानी से promote कर सकते हैं।
- यहाँ से आपको बड़ी मात्रा में targeted audience मिलती है।
Read More:-
- WordPress Theme Install Kaise Kare — Step-by-Step Beginner Guide
- WordPress Kaise Install Kare ? (2026 Step-by-Step Guide)
- Google AdSense Approval पाने से पहले कितने Articles लिखने चाहिए ?
Instagram Reels से पैसे कमाने के लिए क्या करें?
Instagram Reels बनाकर अच्छे पैसे भी कमाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ता है। चलिए देखते हैं Instagram Reels से पैसे कमाने के लिए क्या करना चाहिए:
Professional Account बनाएं
Instagram पर दो तरह के account होते हैं—Personal और Professional। दोनों ही free हैं। अगर आप Reels से पैसे कमाना चाहते हैं, तो Instagram पर Professional Account बनाएं।
Professional account में reach बेहतर मिलती है और आपको Instagram के कुछ extra features भी मिलते हैं, जैसे analytics।
Instagram Followers बढ़ाएं
अपने Instagram account के active followers बढ़ाना जरूरी है। और घबराइए मत—ये मुश्किल नहीं है।
बस regular Reels upload करते रहें, और आप खुद देखेंगे कि आपके followers हर दिन बढ़ते जाएंगे।
Maintain Quality
जो भी Instagram Reels आप upload करते हैं, उनकी quality पर खास ध्यान दें। Proper audio और साफ वीडियो क्वालिटी होनी चाहिए। जितनी ज्यादा आपकी reel professional और attractive होगी, उतनी ही बेहतर reach आपको मिलेगी।
User Experience
Reels बनाते समय हमेशा user experience को ध्यान में रखें। Video को अच्छे से edit करें, जरूरत के हिसाब से text और music जोड़ें, ताकि user आपकी reel को पूरा देखने में interest ले। अगर आपकी reel पर engagement अच्छा है, तो उसके viral होने के chances भी बढ़ जाते हैं।
Specific Niche / Category
एक specific niche चुनें और उसी से जुड़े reels बनाकर upload करें। इससे आपकी audience बिल्कुल relevant और targeted बनेगी, जो long term में आपको काफी फायदा देती है। एक Niche की audience से आपको Sponsored भी अच्छे मिलते है
Regular Post Be Consistent
Online किसी भी platform पर grow करने या अपनी reels को viral करने की सबसे जरूरी चीज है consistency। आपको रोज़ एक ही टाइम पर reels publish करनी चाहिए।
अगर आप एक fixed time सेट कर लें, तो और भी अच्छा है। आप चाहें तो reels तैयार करके उन्हें schedule भी कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप समय पर publish होती रहें।
Instagram Reels Kya Hai? Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye?
Instagram Reels बनाना तो आ गया अब आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि Instagram Reels से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। नीचे कुछ ऐसे तरीके दिए हैं जिनसे आप real में अपनी reels से earning शुरू कर सकते हैं:
Sponsored Ads सब से अच्छा तरीका और popular भी
जब आप एक niche पर लगातार reels डालते रहते हैं और आपके अकाउंट पर अच्छे-खासे active followers आ जाते हैं, तो उसी niche से जुड़ी कई companies आपको approach करती हैं।
वे आपसे कहती हैं कि आप उनके लिए एक reel बनाकर अपने अकाउंट पर upload करें, और इसके बदले में वे आपको हजारों–लाखों रुपये तक देती हैं।
जितने ज्यादा आपके followers और engagement होते हैं, उतना ही ज्यादा amount आपको sponsored ads में मिलता है। बहुत से instagram Creator Instagram Sponsored से ही कमाते है.
Affiliate Marketing से भी कमाई होती है
Instagram Reels के जरिए Affiliate Marketing करके भी अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें आप किसी product को अपनी reels में explain या promote करते हैं और उसके बदले commission मिलता है।
Reels में product promote करते समय आप ऐसा कर सकते हैं:
- अगर कोई tool है, तो आप उसका छोटा-सा 30 सेकंड का उपयोग वाला demo वीडियो बना सकते हैं।
- कपड़े promote करने हों, तो उन कपड़ों को पहनकर dance reel, transition reel या फोटो से बनी reel बना सकते हैं।
- Makeup product है, तो उससे एक छोटा सा makeup tutorial बना सकते हैं और captions में brand को tag कर सकते हैं।
Brand Promotion कर के कमाई करें
Instagram पर Brand Promotion पैसे कमाने के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है, फिर चाहे बात सिर्फ Instagram Reels की ही क्यों न हो।
अगर आप किसी एक विषय पर लगातार अच्छे Reels बना रहे हैं और आपके पास एक targeted audience है, तो काफी chances होते हैं कि कई brands आपसे अपने products का promotion करवाने के लिए contact करें।
आप उन brands के products को अपनी reels के जरिए promote कर सकते हैं और इसके बदले में आपको अच्छी-खासी income मिल सकती है।
Promote Your Business or Blog
अगर आप blogger हैं या online business कर रहे हैं, तो Instagram Reels के जरिए आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट को promote कर सकते हैं। Reels से आप ज्यादा traffic अपनी साइट पर भेज सकते हैं और वही traffic आपके ब्लॉग या वेबसाइट से earning में बदल सकता है।
Sell Your Product
अगर आप किसी art, skill या अपने खुद के brand के product बेचते हैं, तो Instagram Reels आपके products को बेचने के लिए एक perfect प्लेटफ़ॉर्म है।
Instagram उन reels को ज्यादा boost करता है जिनमें लोग interest दिखाते हैं, इसलिए आपको ऐसी reels बनानी चाहिए जो लोगों को पसंद आएँ।
साथ ही, अपने product को खरीदने के लिए users को एक online link दें जो उन्हें आपकी वेबसाइट या दुकान तक ले जाए।
अगर आपका Instagram सिर्फ product selling के लिए है, तो attractive reels के साथ एक strong और साफ-सुथरी profile भी जरूर बनाएं। इससे ज्यादा लोग आपकी profile तक आएंगे और आपके पास ज्यादा potential buyers पहुंचेंगे।
Products बेचकर Instagram Reels के जरिए कमाई करना एक शानदार तरीका है।
Instagram Reels बनाने के लिए क्या करें?

अभी आपने समझा कि Instagram Reels क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते हैं। अब जानते हैं कि Reels के जरिए जल्दी और ज्यादा कमाई करने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. एक Niche चुनें
Instagram Reels शुरू करने से पहले सबसे जरूरी काम है एक niche चुनना।
ऐसा niche चुनें जो आपको genuinely पसंद हो और जिसमें आपका अच्छा knowledge हो। इससे आपको reels बनाना बोरिंग नहीं लगेगा और आप consistently content डाल पाएंगे।
अभी कुछ लोकप्रिय niches जिन पर reels काफी पसंद की जाती हैं:
- Beauty
- Comedy
- Dance
- Finance
- Food Recipes
- Educational
- Facts
- Motivational
- Fitness/Health
- News
2. अपनी Audience के लिए Reels बनाएं
चाहे आप अपने client के लिए content बना रहे हों या खुद के लिए, हमेशा अपनी target audience को ध्यान में रखकर reels तैयार करें।
Audience-centric content बनाना शुरुआत से ही एक strong strategy है।
साथ ही देखें कि बड़े Instagram influencers trending topics को कैसे reels में बदलते हैं।
आप भी अपने content को इसी तरीके से trends के साथ जोड़ें—इससे आपकी reach भी बढ़ेगी और engagement भी।
3. Original Content तैयार करें
किसी भी social media influencer के लिए सबसे पहले और सबसे ज़रूरी बात होती है original content बनाना।
अगर आप किसी और की नकल करके वीडियो बनाते हैं, तो उसका असली value खत्म हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपना खुद का content तैयार करें। और अगर आप किसी से inspiration लेते हैं, तो उसे credit देना बिल्कुल न भूलें।
इससे आपकी audience को लगता है कि आप real हैं, और यह आपके लिए काफी फायदेमंद है।
Instagram Reels से कमाई करने के लिए आपको ऐसा content बनाना चाहिए जो entertaining भी हो और audience के लिए useful भी।
4. Audience Engagement बनाए रखें
जब आप अपने Reels के लिए सही topic चुन लेते हैं, तो अब आपको उसी के हिसाब से reels बनानी चाहिए ताकि audience आपकी videos से जुड़ी रहे।
User engagement जितना अच्छा रहेगा, Instagram आपकी reels को उतना ही ज्यादा promote करेगा।
उदाहरण के लिए—अगर आपने facts वाला niche चुना है, तो आपको सिर्फ facts से जुड़े reels ही बनानी चाहिए।
इससे engagement ज्यादा रहेगा और Instagram आपके page को ज्यादा push करेगा। इससे आपके followers भी तेजी से बढ़ेंगे।
5. Hashtag का इस्तेमाल करे
Hashtag के बारे में तो आप जानते ही होंगे। Instagram पर hashtags का काफी इस्तेमाल होता है और इनकी मदद से आपकी reels और posts आसानी से viral भी हो सकती हैं।
जब भी आप कोई reel upload करें, तो उससे जुड़े सही hashtags जरूर लगाएं—जैसे #shorts, #funny, #entertainment या आपके content से match होने वाले दूसरे hashtags।
सही hashtags आपकी reach को काफी बढ़ा देते हैं।
Instagram Reels से पैसे कमाने से जुड़े FAQs
अब कुछ ऐसे सवालों के जवाब देख लेते हैं जो अक्सर Instagram Reels earning को लेकर पूछे जाते हैं।
Instagram Reels कितने समय की बना सकते हैं?
Instagram users आमतौर पर 15 सेकंड से लेकर 60 सेकंड तक की reels बना सकते हैं।
Instagram Reels से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?
फिलहाल Instagram अपने creators को reels के लिए सीधे पैसे नहीं देता।
लेकिन आप Instagram Reels से earning करने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए बाकी तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Instagram Reels के फायदे क्या हैं?
Instagram Reels बनाने के कई फायदे हैं, जिसमें सबसे बड़ा फायदा है इसकी जबर्दस्त reach।
आपकी बनाई हुई reels बहुत तेजी से ज्यादा लोगों तक पहुँचती हैं, जिससे:
- आपके followers बढ़ते हैं
- engagement मजबूत होता है
- और earning के नए chances भी खुलते हैं
इसके अलावा Reels की मदद से आप Instagram पर बहुत तेजी से grow कर सकते हैं।
क्या भविष्य में Instagram Reels बनाने के लिए पैसे देगा?
हां, इसकी पूरी संभावना है। Instagram अपने content creators के लिए एक नए Bonuses Feature पर काम कर रहा है, जो खास तौर पर Reels creators के लिए बनाया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद creators अपनी reels से पैसा भी कमा सकेंगे।
यह कोई नई बात नहीं है। Instagram की तरह ही कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—जैसे Snap—पहले ही अपने users को 1 मिलियन डॉलर तक के bonus funds देने की घोषणा कर चुके हैं।
तो अपने competitors से पीछे न रहने के लिए Instagram को भी ऐसा कुछ लॉन्च करना ही पड़ेगा।
हालांकि अभी तक Instagram ने इसे officially confirm नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह feature जल्द ही आ सकता है।
मुझे लगता है Instagram भी YouTube Shorts Fund की तरह अपने Reels creators को bonus देने वाला कोई नया feature लाना चाहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग Instagram पर reels बनाएं।
Instagram Reels पर जल्दी Success कैसे पाएं?
अगर आप Instagram Reels में जल्दी success पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना कम से कम एक या दो reels जरूर पोस्ट करनी चाहिए।
Daily posting से आपके reels के viral होने के chances काफी बढ़ जाते हैं।
इसके साथ-साथ आपको अपनी reels की quality पर भी ध्यान देना होगा—audio अच्छी हो, video साफ हो और content engaging हो।
अगर आपकी reels देखने लायक होंगी, तो लोग उन्हें पूरा देखने में interest दिखाएंगे, और इसी वजह से आप जल्दी grow कर पाएंगे।
Conclusion
आज आपने जाना कि Instagram Reels क्या है और Instagram Reels से पैसे कैसे कमाए जाते हैं।
अगर आप सही तरीके अपनाते हुए लगातार अच्छी reels बनाते रहेंगे, तो बहुत जल्द Instagram Reels से earning भी शुरू कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल—
Instagram Reels Kya Hai | Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye
जरूर पसंद आया होगा।
अगर यह जानकारी आपको helpful लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
और पैसे कमाने के नए तरीकों के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें।
I am Megha Mourya Content Writer and a Youtuber on Blogging Niche from Past 5 Years . I love to share my thoughts and Experience With the Help of Blog writing.
