Blog के लिए अच्छा Domain Name कैसे चुनें ?

Blogging का दूसरा सब से अहम Step होता है अपने Blog के लिए अच्छा Domain Name Choose करना. लकीन कई blogger यही गलती कर देते है और अपने Blog पर काफ़ी समय दे कर मेहनत करने के बाद उन्हें ये पता चलता है की उन्होंने गलत domain name choose कर लिया है. जिसके कारण उन्होंने पछतावे के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगता.

आप ऐसी गलती ना करें इसलिए हम आपके लिए ये लेख लिख रहे हैं जिससे आपको पता चल जाए कि ब्लॉगिंग के लिए एक सही Domain name कैसे choose किया जाता है. इस लेख में आपके संपूर्ण जानकारी मिलेगी कि आप अपने Blog के लिए एक सही Domain Name कैसे choose करें.

अगर आप नए हैं और यह भी नहीं जानते कि Domain Name क्या होता है तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि Domain name क्या है?

Domain Name किसे कहते है?

Domain Name आपके Blog का address होता है जिस के माध्यम से कोई भी internet user आपके Blog तक पहुंच सकते है आसान भाषा में कहें जैसे आपके घर को पहचानने के लिए घर का पता होता है वैसे ही यह वेबसाइट को पहचानने के लिए उसका Domain name होता है.

Internet पे जितनी भी website, Blogs and Social media Platform, Forums होते है उन सब का अपना Domain Name होता है. जितने भी Domain Url होते है वो सब एक दूसरे से अलग होते है इंटरनेट पर कोई भी Domain दूसरे से Exact match नहीं होता.

हर एक Domain Unique होता है. उदहारण के तौर पर आपको कुछ domain बताते है की domain name होते कैसे है :-

उदाहरण:

  • google.com
  • facebook.com
  • bloggingseekh.com

Domain Name क्यों जरुरी होते है.

अगर Domain name ना होगा तो लोग आपके blog और website पर पहुंच ही नहीं पाएंगे आप कैसे बताओगे की आपके blog पर आने के लिए क्या search करो या किस URL को type करो. आपके blog का address ही Domain name होता है जिस से आपकी website/Blog तक आसानी से पंहुचा जा सकता है.

मुख्य वजह यह है

हर एक website का अपना unique IP address होता है जैसे की 142:235:196:79 लेकिन नंबर को याद रखना यूजर के लिए बहुत मुश्किल होता है वह कितने ही नंबर याद रखेगा इसलिए Domain Name बनाया गया जिससे आपके Blog और वेबसाइट को आसानी से याद रखा जा सके.

Read More:-

चलेये अब जानते है अगर आप एक blogger है तो अपने blog के लिए अच्छा domain name कैसे choose करें :-

अच्छा Domain कैसे Choose करें

अच्छा Domain Name वही होता है जो आपके Blogging Journey को profitable बनाने मे मदद करें और domain name की वजह से आपको किसी भी issue का सामना ना करना पड़े. तो आईए जानते हैं कि एक अच्छा डोमेन क्या होता है और इन्हीं Criteria को पूरा करते हुए आपको अपना डोमेन नेम बुक करना है.

1. Always Buy Fresh Domain

Fresh Domain से मतलब ऐसा domain जो पहले किसी ने book ना किया हो, जिसकी कोई past history ना हो, वो Domain jo Expire ना हो, आपको ऐसा domain ही अपने Blog के लिए लेना चाहिए.

क्यों की अगर आपने एक ऐसा डोमेन नाम ले लिया है जो पहले से Expire था और उसमें पिछले यूज़र ने सही काम नहीं किया था तो इसका भुगतान आपको भरना पड़ सकता है इसलिए मेरी राय मे आपको हमेशा Fresh Domain ही book करना चाहिए.

अगर आप जानना चाहते है की Fresh domain कैसे पता करें की वह domain fresh है और उसे Hostinger से कैसे buy करें तो आप इस video को देखिये.

2. Domain Name छोटा और आसान होना चाहिए

Domain Purchase करते वक़्त आपको कोशिश करनी है की Domain name मे जो keyword आप ले रहे है वो कम शब्द मे हो, Spelling उसकी आसान हो जिसे कोई भी type कर सके, याद रखने मे आसान हो और Voice Typing test को भी पास करें.

एक अच्छा Domain name वही होता है जो आसानी से याद रख सकें, बोल सकें और टाइप कर सकें. आपको ऐसा domain नहीं लेना है जी user को याद रखने मे या type कर के आपके blog पर आने मे मुश्किल हो जैसे की :-

  • TechKnowledgesolutions2026.com
  • BestOnlineMoneyEarningTipsIndia.com

इस तरह के domain user को याद रखने मे मुश्किल होती है और typing mistake की वजह से वे आपके blog तक भी नहीं पहुंच पाते.

आपको कुछ इस तरह के domain लेने है जैसे नीचे उदहारण मे बताये है short, Simple, easy to spell and type.

✅ सही:

  • TechGuide.in
  • PaisaTips.com
  • BloggingSeekh.com

Rule:
👉 अगर Domain name 8–15 अक्षर के अंदर रहे तो सबसे अच्छा

Domain Name में आपका Topic साफ दिखे

अगर आप एक Blogger तो आप Blog के SEO पे जरूर ध्यान देंगे और आपका पता होगा अगर आपके Domain Name मे आपका main Keyword आता है तो इस से भी आपको benefit मिलता है.

इसलिए आपको एक ऐसा डोमेन नाम लेना चाहिए जिससे आपके Blog User को आपके Niche के बारे में साफ समझ में आए Domain देखकर ही पता चल जाना चाहिए कि ब्लॉग किस बारे में है।

Example:

TopicGood Domain
BloggingBloggingGuide.in
HealthSehatCare.com
TravelSafarDiary.com
EducationStudyZone.in
TechHindiTech.in

👉 इससे Google को भी समझ आता है कि आपकी साइट किस टॉपिक की है।

Domain Name मे Hyphen (-) और Number से बचें

Domain Name जितना short, Simple हो उतना अच्छा. क्यों की Blogging का main उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा user को अपने blog पे लाना होता है अगर आप एक अच्छा blog बनाते है जो लोगो को पसंद आता है तो वही same user आपके blog मे वापिस आये इसके लिए वो आपके domain name को याद रख सके ये आपकी जिम्मेदारी होती है

अक्सर लोगो की आदत नहीं होती की वो domain मे Hyphen या Nos का इस्तमाल करें लकीन आपके domain मे आप ने ये use किया है तो user को आपके blog पर return आने मे दिक्कत हो सकती है. आइये थोड़ा उदाहरण से समझते हैं

❌ गलत:

  • blogging-seekh-123.com
  • tech-guide-2026.com

✅ सही:

  • BloggingSeekh.com
  • TechGuide.com

ये क्यों use नहीं करने चाहिए?

  • क्यों की लोग hyphen और number भूल जाते हैं
  • लोगो को भरोसा कम होता है
  • इस से ब्रांडिंग कमजोर पड़ती है

हमेशा .com या .in लेने की कोशिश करें

Domain कई तरह के होते है जो सबसे ज्यादा पॉपुलर और भरोसेमंद Domain होते है वो है Top Level Domain जैसे की. Com,. In,. Org,. Co. In. आपको हमेशा अपने Blog के लिए Top level domain ही लेने चाहिए.

अब समझते हैं कि किस डोमेन Extension को कितनी Priority देनी चाहिए :-

Priority Order:

  1. .com – International Look
  2. .in – Indian Audience के लिए बेस्ट
  3. .net, .org – तभी लें जब ऊपर दोनों ना मिलें

❌ इस तरह के अजीब Extension से बचें:
.xyz, .online, .site (Adsense में कभी-कभी दिक्कत आती है) और in Domain Extension के साथ authority नहीं बन पाती लोग जल्दी से ऐसे डोमेन पर trust नहीं करते.

Copy किया हुआ Domain कभी मत लो

अगर long Term Blogging करना चाहते हो तो कभी भी किसी फेमस वेबसाइट का नाम Copy मत करो आपको अपनी authority बनानी है इसलिए एक जैसा नाम मत लो. नहीं तो आपकी मेहनत पर user उनका नाम समझ कर उनकी website पर चले जायेगे.

ऐसा domain name लो जिस पर कोई भी authority site Rank ना कर रही हो इस से आपको अपना market बनाना आसान होगा

इस तरह के domain लेना गलत होगा :-

  • Googlesikho.com
  • Amazontips.in
  • Flipkartdealz.com

👉 ऐसा लेने से:

  • Adsense Reject
  • Legal Problem
  • Trust नहीं बनेगा

Long Term सोचकर Domain लो

Blogging से नाम, पैसा और समय आपका तभी हो सकता है जब आप लम्बे समय के लिए blogging करना चाहते हो short term blog किसी मतलब की नहीं इसलिए आप अपने blog के domain name को brand बनाने का सोचेए और वैसा ही domain name लीजिये.

इसलिए:

❌ बहुत narrow Domain नाम मत लो
✅ थोड़ा broad रखो रखिये

Domain खरीदने से पहले ये 3 चीज़ जरूर चेक करो

जब भी आप अपना Final Domain Name Choose कर ले तो ये कुछ चीज़े जरूर check करें जैसे की

✅ Google पर Search करो उस domain name पर कोई पहले ऐ authority Blog/website ना हो किसी और extension मे जैसे की अगर आप. In ले रहे तो किसी ने वही same domain. Com Extension के साथ ना लिया हो.

✅ Instagram / YouTube Name available है या नहीं आपको अपनी branding करनी है इस लिए domain name सब से अलग रखिये

✅ कोई पहले Brand तो नहीं है आप अपना unique name से अपना brand बनाये.

Conclusion

Blogging मे आपका Domain name बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए किसी भी डोमेन नाम को बुक ना करें ऊपर बताए हुए सारी Checklist को Complete करें और अपने लिए सही Domain name choose करें.

सही domain पे काम करने से आप internet पे अपनी पहचान बना सकते है अपनी audience बना सकते है और लोग आपको इसी domain name से जानेगे.

Leave a Comment