क्या आप भी यही सोच रहे हो ? की Blogging करू या Youtube channel शुरू करू ? Best Career Option क्या होगा? तो आज आप सही आर्टिकल पर आए हैं आज के इस लेख मे मैं आपकी इस confusion को दूर कर दूँगी और आपको Best suggestion दूँगी जिसे मैंने खुद सफल बनाया है.
चलेये जानते है Blogging Vs YouTube – कौन बेहतर है ?
Blogging Vs YouTube क्या शुरू करें 2026 मे.
आज के समय मे Online पैसे कमाने के दो सब से Popular तरीके है Blogging और Youtube. Internet पे अपनी Presence बनाने के लिए, अपने business को promote करने के लिए, लोगो तक अपनी पहुंच बनाने के लिए youtube और blogs दो professional platform है और पैसे कमाने का सब से अच्छा source भी.
आज हर कोई या तो Google search करता है या Youtube और दोनों ही जगह उन्हें जानकारी मिल जाती है. इसलिए अब सवाल ये बनता है की जितने भी creator है उन्हें पहले youtube शुरू करना चाहिए या blogging?
Blogging Vs YouTube Comparison Table
| Point | Blogging | YouTube |
|---|---|---|
| Investment | ₹3000–₹4000 | Almost zero ( min 800) |
| Skills | Writing + SEO | Speaking + Editing |
| Growth | Slow but stable | Fast but risky |
| Passive Income | Strong | Weak |
| Competition | Medium | Very High |
चलेये detail मे समझते है और इस आकलन से आप समझ जाओगे आपको क्या करना है और अंत मे मैं आपको अपनी राय बता दूँगी
Earning : किस मे कितनी कमाई
Blogging और Youtube दोनों मे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते है Blogging मे आप अपने article को monetize करते है और youtube मे आप अपनी videos को.
Audience हर जगह है Blogs पढ़ने वाले भी है और video देखने वाले भी है ये मानिये equal ही audience है और एक जैसे monetization भी.
जैसे की Blog और youtube दोनों AdSense से monetize होता है, Sponsored से, Affiliate से साथ ही आप अपने products and services भी अपनी audience को sale कर सकते है.
Cost कितनी लगती है
अच्छा Blogging और youtube शुरू करने मे कितना खर्चा आता है तो सुनीये Blogging शुरू करने के लिए आपको बस एक hosting purchase करनी है जो 3000-3500/- तक अच्छी hosting plan आ जायगी जिस मे आपको WordPress और Domain Free मिल जायेगा.
Read More :- Blog बनाने में कितना खर्च आता है ?
youtube शुरू करने मे ऐसा कोई ख़र्च नहीं आप अपने mobile से video बना के Youtube पर Free signup कर के youtube channel शुरू कर सकते हो. लकीन एक अच्छे youtuber बनाने के लिए आपके पास एक अच्छा mic होना चाहिए जो करीब 800-1000 रूपये मे आ जायगा.
तो Youtube शुरू करने मे आपको blogging से कम ख़र्च आता है
कौन आसान है (Skills)
Blogging और youtube मे कौन सा ज्यादा आसान है तो यह आप के सीखने पर या आपकी skill पर निर्भर करता है Blogging के लिए आपको Web writing skill आनी चाहिए, और Youtube के लिए editing.
दो मे से दोनों ही आसान है अगर आपको नहीं आता तो आप आराम से सीख सकते है एक 8-10th class का बचा भी youtube और blog दोनों बना सकता है तो आप क्यों नहीं.
क्या करना चाहिए
मेरी राय मे आपको Blog plus Youtube बनाना चाहिए मतलब दोनों ही बनाना चाहिए. आपको अपने interest, knowledge और Experience bases पर एक niche find करनी है जिस मे लोग भी interest रखते हो और आप अपनी in audience को कुछ sale भी कर सके.
फिर उसी niche मे आपको अपना blog बनाना है और Youtube channel भी जिस से आपके content का Article और video content दोनों avaliable हो और youtube पर भी लोग आपको जाने.
आप youtube पर अपने blog को promote कर सकते हो और blog मे youtube videos को जिस से आपकी सफलता निश्चित है बस सफल होने के लिए इन बातो का ख्याल रखे :-
- Quality Content बनाये चाहे आप blog post लिखें या youtube video बनाये.
- Reqular post करें :- youtube video का और blog post का तय कर ले की आप week मे किस किस दिन post करेंगे और किस समय फिर regular उसी समय post और video upload करें
- Consistent काम करने से आप जल्दी grow होंगे
- अपनी audience को value दे उन से engage करें.
Beginners के लिए कौन बेस्ट है? (अंतिम निर्णय)
अब बात आती है सबसे बड़े सवाल की अगर आप सिर्फ एक choose करना चाहते है तो इन bases पे निर्णय ले सकते है जनिये – शुरुआत करने वालों के लिए ब्लॉगिंग सही है या यूट्यूब?
इसका जवाब सबके लिए एक जैसा नहीं होता, क्योंकि ये आपकी सोच, समय और आत्मविश्वास पर भी निर्भर करता है।
अगर आप थोड़े शर्मीले हैं, कैमरे के सामने बोलने में झिझक होती है, तो आपके लिए ब्लॉगिंग सबसे अच्छा विकल्प है। ब्लॉगिंग में आप बिना चहरा दिखाए भी घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
👉 अगर आपको बोलना अच्छा लगता है, कैमरे के सामने आप बिना झिझक बोल सकते हैं, और आपको लोगों से बात करना पसंद है, तो यूट्यूब आपके लिए best option है
👉 अगर आपके पास रोज़ का तय समय नहीं होता, कभी घर के काम, कभी बच्चे, कभी नौकरी की वजह से busy रहते हैं, तो ब्लॉगिंग आपके लिए ज़्यादा सही रहेगी, क्योंकि आप जब समय मिले तब blog post लिख सकते हैं।
👉 अगर आपको famous होना है, लोगों के बीच अपनी पहचान बनानी है, जल्दी नाम कमाना है, तो फिर यूट्यूब आपके लिए सही विकल्प है।
तो अगर दोनों शुरू कर सकते है तो best है नहीं तो किसी के को आपने हिसाब से choose करिये जैसे हम ने आपको ऊपर बताया है खुद को परख कर अपने करियर की शुरुआत करीये Best of लक 😊
I am Megha Mourya Content Writer and a Youtuber on Blogging Niche from Past 5 Years . I love to share my thoughts and Experience With the Help of Blog writing.
